शिमला में बने घर की बात करते हुए प्रियंका ने जोड़ा हिमाचल से नाता |
शिमला से सटे छराबड़ा में बने घर की बात करते हुए प्रियंका ने खुद को प्रदेश का बताया। कहा कि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राजनीति से रिटायर होने के बाद पहाड़ों में बसना चाहती थीं। उनके सपने को मैंने पूरा किया है।
