Tapendra is becoming famous in the name of Modi in Sirmaur

तपेंद्र सिरमौर में मोदी के नाम से हो रहे मशहूर 

सिरमौर के रहना वाला एक युवक तपेंद्र   ने, देश के प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी से ,मिलने की जिद्द पकड़ ली है  मोदी से मिलने का जूनून ,उसके सर पर इस कदर हावी है कि,  जब तक  नरेंद्र मोदी ,उनसे नहीं मिलेंगे, तब तक  वह, उनका नाम, कॉपियों में लिखते रहेंगे। इस बात की  कसम  तपेंद्र ने ,खा रखी है।  नरेंद्र मोदी से मिलने का सपना , तपेंद्र  द्वारा आज से तीन वर्ष पहले देखा गया था।  बस तभी से ,तपेंद्र कॉपियों में जैसे लोग राम का नाम लिखते है, वह मोदी मोदी का नाम ,उस पर लिखते ही जा रहा है।  तीन साल में वह  ,मोदी  के अब तक, लाख बार से ज़्यादा नाम लिख चुके है। 

शुरुआत में गांववासी उन्हें, सनकी और पागल कहते थे ,लेकिन    तपेंद्र   ने  ,उनकी बातों की  परवाह नहीं की  ,और वह अपनी धून में ही लगा रहा, धीरे धीरे अब लोग, उसकी भावनाओं को ,सम्मान देने लग गए है।  यही नहीं तपेंद्र जब मोदी की तस्वीर कहीं ,अखबार और किसी जगह देखता है तो ,उसे वह तुरंत उठा कर, अपने पास रख लेता है। तपेंद्र के पास अच्छा खासा ,मोदी की तस्वीरों का संग्रह भी ,हो गया है। 

वहीँ तपेंद्र ने बताया कि, वह देश के प्रधानमंत्री की, नीतियों से बेहद प्रभावित है। इसलिए वह ,अपने जीवन में उनसे ,एक बार मिलना चाहते है।  वह जब तक नहीं मिलेंगे, तब तक वह, कॉपियों में उनका नाम इसी तरह , लिखते रहेंगे। उन्होंने कहा कि, उनका यह जूनून देख कर लोग, पहले तो उन्हें छेड़ते थे, उनका मज़ाक उड़ाते थे। लेकिन अब ,गाँववासी उन्हें सम्मान, की नज़र से देखते है यहाँ तक कि, अब वह उन्हें सिरमौर के ,मोदी के नाम से बुलाते है।  तपेंद्र ने कहा कि वह, अपने  आप को नरेंद्र मोदी को पूर्ण रूप से समर्पित कर चुके है।