गगल के आसमान पर करीब एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा हवाई जहाज, यह था बड़ा कारण

कम विजिबिलिटी के कारण नहीं हो पाया लैंड, 63 यात्री थे सवार

गग्गल। हिमाचल (Himachal) के आसमान पर करीब घंटे तक एक हवाई जहाज चक्कर काटता रहा है। हवाई जहाज (Airplane) को इस तरह चक्कर काटते देख लोग भी परेशान हो गए। किसी खतरे का अंदेशा सोच क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। यह घटनाक्रम गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट (Kangra airport) का है। कांगड़ा एयरपोर्ट एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे स्पाइस जेट का हवाई जहाज (SpiceJet plane) उतरता है। सुबह-सुबह कम विजिबिलिटी के कारण हवाई जहाज लैंडिंग (Landing) नहीं कर पाया और करीब एक घंटे तक आसमान के चक्कर काटता रहा। इस दौरान हवाई जहाज में करीब 63 यात्री सवार थे। कम विजिबिलिटी (Low Visibility) का कारण आजकल क्षेत्र में हो रही थ्रेसिंग से उठने वाली धूल को बताया जा रहा है। आखिर में स्पाइस जेट का यह विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। वहीं, गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले 69 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

 

स्पाइसजेट के मैनेजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह विमान सुबह दिल्ली से सात बजे गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड करता है, लेकिन आज कम विजिबिलटी होने के कारण यहां लैंड नहीं हो पाया और पंजाब के अमृतसर में लैंडिंग करवानी पड़ी।