The bullet injured person in Sheel village has not yet been given a statement

शील गाँव में  गोली से घायल व्यक्ति  अभी तक नहीं दे पाया ब्यान 

सोलन के  शील गाँव  में देर शाम बंदूक से गोली चली और एक व्यक्ति घायल हो गया | जिसे सोलन के अस्पताल लाया गया और उसके बाद तबियत बिगड़ने पर उसे यहाँ से रैफर कर दिया गया | बताया जा रहा है कि व्यक्ति जिसे गोली लगी उसके पिता के नाम पर यह लाइसेसं हथिआर था और अनजाने में यह बंदूक चल गई और कई छर्रे व्यक्ति को लगे है | फिलहाल घायल व्यक्ति का ईलाज आई जी एम् सी शिमला में चल रहा है | सोलन के थाना प्रभारी ने बताया कि  इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया गया है | इस घटना में किस व्यक्ति की लापरवाही रही है इस बारे में जांच की जा रही है | उन्होंने बताया कि यह बंदूक टोपीदार बंदूक थी और घायल व्यक्ति के पिता के नाम इसका लाइसेसं था | अभी फिलहाल घायल व्यक्ति खतरे से बाहर बताया जा रहा है और वह अभी  ब्यान देने की सूरत में नहीं है |