The Chief Minister was successful in forming his own faction in Solan.

सोलन में मुख्यमंत्री अपना गुट बनाने में हुए कामयाब।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सोलन दौरे ने ,भाजपा कार्यकर्ताओं को गद-गद कर दिया है, क्योंकि  जयराम ठाकुर के समक्ष जो भी, मांगों की सूची प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,राजेश कश्यप की टीम ने रखी ,वह सभी मांगे पूरी कर दी गई।  सभी यह सोच रहे थे कि, नगर निगम में मिली, शिकस्त के चलते मुख्यमंत्री  सोलन को नज़र अंदाज़ करेंगे ,लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा ,एक के बाद एक तोहफों की झड़ी लगा दी। जिसे देख कर ऐसा लगता है कि, वह भाजपा को  सोलन में , अधिक मजबूती प्रदान करना चाहते है। यही देख कर भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ, शहर वासी भी बेहद हैरान थे।  लेकिन इस कार्यक्रम में , एक और हैरान करने वाली बात भी देखने को मिली।  स्टेज पर कई राजनीतिक धुरंधर , जो सोलन में बिंदल गुट की सक्रियता की वजह से, हाशिए पर थे वह भी मुख्यमंत्री के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठे नज़र आए।  यही नहीं इस सारे कार्यक्रम में ,बिंदल गुट  निष्क्रिय सा नज़र आया।  इसके अलावा ,जब मुख्यमंन्त्री कोई घोषणा करते थे तो, उनके पीछे नारे लगाने वाले भी,आज बदले बदले से नज़र आए।  जिसे देख कर ऐसा लगता है कि, सोलन की राजनीति में कुछ बदलाव आ रहा है।  अब यह बदलाव भाजपा के हित रहेगा या नहीं, यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है।  लेकिन एक बात यहाँ साफ़ प्रतीत हो रही है कि,  अन्य मुख्यमंत्रियों की तरह ,मुख्यमंत्री सोलन में अपना गुट बनाने में, कामयाब होते  दिखाई दे रहे है।  उनके गुट में राजेश कश्यप, पुराने और नए कार्यकर्ताओं के साथ, भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए ,एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।  मजेदार बात यह है कि ,कुछ नेता राजेश कश्यप का पलड़ा भारी होते देख ,पाला बदल कर उनके साथ खड़े नज़र आ रहे है।