राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलेकरके पास अपनी गुहार* लगाने पहुंचे चौधरी सरवन कुमारकृषि विश्वविद्यालय के करुणामूलक आश्रित*

चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के करुणामूलक आश्रित अपने परिवारों सहित पालमपुर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलेकर से मिले !
करुणामूलक संघ पदाधिकारी मीडिया प्रभारी गगन आईटी सेल पदाधिकारी गुलशन कुमार समस्त परिवारों ने राज्यपाल महोदय के समक्ष यह बात रखी कि लगभग दो दशक से ऊपर का समय हो गया है लेकिन चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर करुणामूलक नौकरियां देने में असमर्थ हैं !
समस्त करुणामूलक आश्रितों ने राज्यपाल महोदय को अवगत करवाया की प्रदेश सरकार द्वारा 24 जनवरी 2022 की अधिसूचना जारी हुई थी जिसमें सभी विभागों को अपने तौर पर करुणामूलक केसों का निपटारा करने का आदेश दिया गया था लेकिन चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर अधिसूचना के 3 महीने पश्चात होश में आया !
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने बिना कमेटी गठित बिना फाइलों की स्क्रीनिंग किए बिना कृषि विभाग ने गलत तथ्य वित्त विभाग को भेजे जिसका खामियाजा पात्र आश्रितोंको भुगतना पड़ रहा है* !

24 जनवरी 2022 अधिसूचना में सरकार द्वारा बनाई गई नीति में जो पात्र आश्रित आते हैं उन्हें वन टाइम रिलैक्सेशन दी गई थी जिसमें सभी विभागों ने अपने तौर पर नियुक्तियां दी ! सभी विभागों में लगभग 300 से 400 नियुक्तियां हो चुकी हैं !

लेकिन कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर इन करुणामूलक आश्रित परिवारों के पक्ष में नहीं है आश्रितों परिवारों का कहना है कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर मैं दो दशकों से ज्यादा समय से 81 केस लंबित पड़े हैं और कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कुछ समय पहले अपने चहेतों को नौकरियां दी गई थी!

चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के सभी करुणामूलक आश्रितों ने राज्यपाल महोदय से गुहार लगाई की कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जो पात्र आश्रित सरकार द्वारा बनाई गई 07/03/2019 की पॉलिसी में आते हैं ! कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कमेटी गठित की जाए और पात्र आश्रितों की छटनी की जाए!
पात्र आश्रितों के केसों को वित्त विभाग में भेजे जाएं ताकि जल्द से जल्द क्लास -D में नियुक्तियां दी जाए !

जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलेकर ने आश्रितों को आश्वासन दिया कि जल्द ही कृषि विश्वविद्यालय को निर्देश देकर जो पात्र आश्रित सरकार द्वारा बनाई गई नीति में आते हैं विश्वविद्यालय पालमपुर मैं कमेटी गठित करके केसो की स्क्रीनिंग की जाएगी और आश्रित परिवारों को क्लास-D वन टाइम रिलैक्सेशन देखकर नियुक्तियां दी जाएगी !

मुख्य मांगे :-
1) चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लंबित पड़े करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नोकरियों मे class -D के केसों को जो 7/03/2019 की पॉलिसी मे आ रहे हैं उनको One Time Settlement के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियाँ दी जाएं |

(2)जो आश्रित 07/03/ 2019 की की पॉलिसी में आते हैं उनकी सूची बनाई जाए और जल्द से जल्द क्लास- D मैं नियुक्तियां दी जाएं !