Queen Elizabeth Death Prediction: ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की भविष्यवाणी अमेरिका की एक 19 साल की लड़की ने पहले ही कर दी थी। इस लड़की ने पॉप कल्चर से जुड़ी भविष्यवाणी की है। साल 2022 की शुरुआत में हैना ने एक लिस्ट बनाई थी। क्वीन के निधन के बाद ये सवाल पूछा जा रहा है कि क्या हैना की बाकी भविष्यवाणी भी सच होगी?
105 कैरेट का है भारत का कोहिनूर हीरा, एलिजाबेथ के निधन के बाद अब इसका क्या होगा?वॉशिंगटन:ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को निधन हो गया। ब्रिटेन की महारानी के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें कई बार पहले भी आती रही हैं। लेकिन साल 2022 की शुरुआत में ही एक लड़की ने क्वीन के निधन की भविष्यवाणी कर दी थी। 19 साल की इस लड़की का नाम हैना कैरोल (Hannah Carroll) है जो पॉप या फिर सिनेमा से जुड़ी भविष्यवाणी करती हैं। अब तक उन्होंने कई भविष्यवाणी की थीं, जो सही साबित हुई हैं। क्वीन के निधन के बाद उनकी विश्वसनीयता बढ़ गई है। सवाल है कि क्या उनकी बाकी भविष्यवाणी भी सच होंगी।

