The death toll of one may increase on the spot when the multi-storey building collapsed in Parwanoo

परवाणु में गिरा बहुमंजिला भवन मौके पर एक की मौत बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

परवाणु के सेक्टर दो में  बहु मंजिला इमारत  गिरने की बड़ी घटना हुई है ।  मलवे में  दो से तीन व्यक्ति दबे होने की खबर सामने आ रही है। यह संख्या और भी अधिक हो सकती है ।  मौके पर प्रशासन पहुंच चुका है ।  मलवे में दबे लोगों को निकालने की   कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसा  यह एक बंद पड़ा उद्योग था। जिसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी थी।  जिसमें मुर्रमत का कार्य चल रहा था।  जिसमें अधिक संख्या में मज़दूर मौजूद हो सकते हैं   लेकिन अभी संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।  नगर परिषद परवाणु की अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद है।  दमकल कर्मचारी और पुलिस प्रशासन सभी राहत कार्य में जुटे है।  एक व्यक्ति की इस घटना में जान जा चुकी है। 
नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा और पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि बचाव कार्य चल रहा है।  भवन में कितने लोग थे इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।  उन्होंने कहा कि सारा प्रशासन मौके पर मौजूद है।  घटना में जानी नुकसान कम से कम हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।