The Devil’s Highway: इस हाईवे पर चलते हुए अचानक गायब हो जाती हैं गाड़ियां! जानिए दुनिया के सबसे रहस्यमयी हाईवे के बारे में

The Devil’s Highway: ये हाईवे 193 मील लंबा है। इस हाईवे को ये नंबर साल 1926 में दिया गया था। जब से ये हाईवे बना इसपर एक्सीडेंट काफी होते रहे हैं। लोग बताते हैं कि इस हाईवे पर चलते हुए कई गाड़ियां गायब हो गईं। इनमें से कई गाड़ियों का आज तक पता नहीं चल पाया है।

The Devil's Highway

नई दिल्ली: अगर हम आपको एक ऐसे हाईवे के बारे में बताएं जिसपर चलते हुए गाड़ियां गायब हो जाती हों तो शायद आपको यकीन न हो। लेकिन ये सच है। हम आपको एक ऐसे ही हाईवे (The Devil’s Highway) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर जाने से आज भी लोग डरते हैं। हम बात कर रहे हैं अमेरिका की रूट नंबर 666 (Highway 666) के बारे में। इस सड़क का इतिहास काफी पुराना है। लोग इस सड़क को ‘डेविल्स रोड या द डेविल्स हाई-वे’ (The Devil’s Highway) कहकर बुलाते थे। हालांकि, मई 2013 में इसका नाम बदलकर 491 रख दिया गया। आखिर इस हाईवे का नाम क्यों बदला गया। क्यों ये (The Devil’s Highway) इतना रहस्यमयी है। चलिए आपको बताते हैं।

सड़क से गायब हो गईं कई गाड़ियां
ये हाईवे 193 मील लंबा है। इस हाईवे को ये नंबर साल 1926 में दिया गया था। जब से ये हाईवे बना इसपर एक्सीडेंट काफी होते रहे हैं। लोग बताते हैं कि इस हाईवे पर चलते हुए कई गाड़ियां गायब हो गईं। इनमें से कई गाड़ियों का आज तक पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि साल 1930 में एक दिन इस सड़क से गुजर रही काले रंग की पीएर्से-एरो रोडस्टर कार अचानक गायब हो गई थी। इसका कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद ये शैतानी कार के दिखने पर दर्जनों कार, ट्रक व मोटर-साइकिल का एक्सीडेंट हुआ था। लोग इस हाईवे के नाम से ही डरने लगे थे। इसपर जाने से लोग बचते थे।

हाईवे के बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं
इस हाईवे के बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इन दुर्घटनाओं के लिए लोग पीएर्से ऐरो कार को शैतानी कार साबित करने में लगे हैं। कई लोगों का दावा है कि इस हाईवे पर वाहन रोकने वालों को कई बार शैतानी शक्तियों ने डराया है। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि एक बार दो मोटरसाइकिल सवारों के दोनों हाथ कुत्तों ने खा लिए थे और उनके तीसरे साथी का 90 प्रतिशत चेहरा चबा लिया था।

हाईवे पर घूमती हुई नजर आती है महिला
इस हाईवे के बारे में कई लोगों का दावा है कि इसपर एक महिला घूमती नजर आती है। कोई उसे कार में लिफ्ट दे देता है तो वह रास्ते में अचानक गायब हो जाती है। रास्ते में वाहन अचानक गायब होकर भी मीलों बाद वापस दिखने लगते थे। लेकिन वाहन में बैठे लोगों को पता नहीं चलता था कि इस दौरान क्या हुआ।

हाईवे का इस वजह से बदला गया नाम
ये हाईवे न्यू मेक्सिको, कोलोराडो, यूटा और एरिजोना राज्यों से जुड़ता है। इस हाईवे पर लगातार हो रहे एक्सीडेंट के बाद कई लोगों का कहना था कि इसके पीछे इस हाईवे का मनहूस नंबर है। लोगों ने इसे बदलने की मांग की थी। इसके बाद हाईवे का नाम बदल दिया गया। हालांकि हाईवे का नाम बदले जाने के बाद यहां एक्सीडेंट की संख्या में काफी कमी आ गई।