कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी द्वारा वर्तमान में देश जिस विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है- राजेन्द्र जार

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय डीसीएम हमीरपुर में प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र जार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी द्वारा वर्तमान में देश जिस विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है को जानते हुए “भारत जोड़ो यात्रा” का जो कन्याकुमारी से काश्मीर तक तय की जानी है का शुभारम्भ होने जा रहा है का निर्णय लिया है।

देश भर में की जाने वाली लगभग 3500 किलोमीटर की यात्रा 150 दिनों तक लगातार चलेगी। यह यात्रा देश के 12 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों क्रमशः तामिलनाडू, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू काश्मीर से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के लिए ऐसे यात्रियों का चयन किया गया है जो पूरी यात्रा तय करेंगे। रास्ते में आने वालों के प्रदेशों से स्थानीय लोग इस जत्थे के साथ जुड़ते जाएंगे और उपस्थिति को बढ़ाते जाएंगे।

वर्तमान में किन कारणों से इस देशव्यापी यात्रा की आवश्यकता पड़ने के कारण रहे हैं कि पिछले 8 वर्षों से सत्तासीन भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज देश के इतिहास की सबसे बड़ी विकट स्थिति से गुजर रहा है जिस प्रकार से मोदी सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर राजनैतिक द्वेष पैदाकर उत्पीड़न किया जाना, धार्मिक उन्माद पैदा कर जिस तरह देश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक ढांचे पर कुठाराघात कर कांग्रेस सरकारों द्वारा अर्जित देश की मूल्यवान सम्पत्तियों को अपने पूँजिपति मित्रों के हाथों नीलाम किया. जाना, पूरे देश को सदी के निम्नतर आर्थिक स्थिति पर पहुंचाना, मंहगाई बेरोजगारी व बेशुमार जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन के जीवन के लिए भारी संकट पैदा करना तथा धर्म-जाति के नाम पर देश में अराजकता पैदा करवाना जो देश की आजादी, अखण्डता व प्रभुसत्ता के लिए खतरा बना हुआ है और देश को तोड़ने में लगी है मोदी सरकार ।

इन्हीं परिस्थितियों और राजनैतिक वातावरण को भांपते हुए राहुल गांधी ने देश को टूटने से बचाने और देश एकता को फिर कायम करने हेतु देश की जनता से सीम संवाद करने हेतु इस लम्बी यात्रा को आयोजित करने का फैसला लिया है, यह यात्रा फिर से हर देषवासी को एक माला में पिरोने का बड़ा लक्ष्य पूरा करेगी ऐसा हर कांग्रेसजन और आमजन का मत है।