इंसान का कटा हुआ हाथ लेकर घूम रहा था कुत्ता, मचा हड़कंप

सोलन के शामती में  एक कुत्ता अपने मुंह में कटा हुआ हाथ लेकर घुम रहा था। जिसे देख इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र वासियों  ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जांच आरम्भ कर दी है।  क्षेत्र वासियों से पूछताछ की जा रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर यह कटा हाथ किसका है।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथ किसी महिला का लग रहा है। उन्होंने बताया कि कुत्ता महिला का कटा हाथ लेकर शामती में स्थित मंदिर के नीचे वीरान क्षेत्र से महिला का हाथ लेकर आया था। जिसे देख कर सभी क्षेत्र वासी बेहद भयभीत थे। जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। अब महिला का शव तलाश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस से पता चला है कि एक महिला बच्चे के साथ कुछ दिनों से लापता है।  
अधिक जानकारी देते हुए जांच अधिकारी यशवंत सिंह  ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला का हाथ कब्जे में ले लिया है। अब यह हाथ किसका है यह जाँच की जा रही है।  कुछ टुकड़ियां जंगलों में महिला की तलाश कर रही है।