बाज ने किया बकरी पर अटैक, हवा में ले जाने के लिए लगाई ताकत, वीडियो वायरल

Bird Attack On Goat : आपने शायद ही कभी किसी ईगल (Eagle) को चट्टानों पर दौड़ती बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते देखा होगा। बता दें कि यह वीडियो पहले भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटौरता रहा है। इस बार जब एक रेडिट यूजर ने इसे साझा किया तो मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया।

Bird Attack On Goat Watch Shocking viral video
बाज ने पंजों से दोबचा बकरी को, हवा में ले जाने के लिए लगाने लगा ताकत

सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए हम आए दिन कुछ अनोखा और हैरान करने वाला देखते हैं। वैसे कभी आपने किसी पक्षी को बकरी का शिकार करते देखा है? मजाक लग रहा है… तो यह वीडियो देख डालिए, जिसे एक Reddit यूजर ने शेयर किया है। जी हां, अक्खा पब्लिक इस क्लिप को देखकर दंग है! क्योंकि आपने शायद ही कभी किसी ईगल (Eagle) को चट्टानों पर दौड़ती बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते देखा होगा। बता दें कि यह वीडियो पहले भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटौरता रहा है। इस बार जब एक रेडिट यूजर ने इसे साझा किया तो मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया।
अंत तक नहीं छोड़ा बकरी को…

 

यह चौंकाने वाला क्लिप रेडिट यूजर r/Damnthatsinteresting ने गुरुवार को साझा किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 11.1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। लोग हैरान हैं कि कोई पक्षी अपने से कई गुना बड़े जीव को कैसे मारने की सोच सकता है। वहीं, कुछ ने कहा कि बाज की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिए। इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि कैसे बाज उड़ता हुआ आता और बकरी पर अटैक कर देता है। हालांकि, बकरी खुद को बचाने के लिए चट्टानों पर दौड़ती है, पर बाज उसे नहीं छोड़ता। अंत में जब बकरी संतुलन बिगड़ने से जमीन पर गिरती है तो उस दौरान बाज की पकड़ कमजोर हो जाती है और बकरी बचकर निकल लेती है।

हवा के खूंखार शिकारी हैं ईगल
एक रिपोर्ट के अनुसार, ईगल बहुत शक्तिशाली होती है। यह पक्षी हवा में बहुत ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं, जिन्हें पंख को बिना फड़फड़ाए भी हवा में मंडराने की बेहतरीन कला आती है! इतना ही नहीं, यह मीलों तक देखने की क्षमता रखते हैं और लगभग 750 पाउंड प्रति वर्ग इंच (शेर के जबड़े से भी मजबूत) की पकड़ (पंजों से) वाली ताकत इनको हवा का खूंखार शिकारी बनाती है। इन 3.5 फीट लंबे पक्षियों के पंख 8 फीट तक के होते हैं।