commandant HOME GUARD SOLAN

गंदगी का साम्राज्य हटा , अब बसाल  हैलीपैड पर खिलेंगे फूल : शिवकुमार 

होमगार्ड जिसे अर्ध सैनिक बल के नाम से भी जाना जाता है जिसे अक्सर आप ने जनता को सुरक्षा प्रदान करते देखा होगा  लेकिन आज इनके द्वारा पर्यावरण को बचाने का  अनूठा कार्य किया गया |

ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योंकि होमगार्ड के जवानों ने बसाल हैली पैड पर वर्षों से फैली गंदगी को न केवल साफ़ किया बल्कि जहाँ गंदगी का साम्राज्य था वहां पर सुंदर फूल पौधे भी रोपे  | यह सभी कार्य  जिला कमांडेंट होम गार्ड  शिव  कुमार के निर्देशों पर किया गया | इस मौके पर बसाल के प्रधान दवेंद्र कुमार भी मौजूद थे | 


 बसाल पंचायत के प्रधान दवेंद्र कुमार ने कहा कि हैली पैड पर पर्यटक अक्सर बाहर से आते है और  यहाँ पिकनिक मना कर  वह गंदगी फैला कर चले जाते है | यहाँ तक कि आस पास के निवासियों ने निर्माण कार्य से बचे कचरे को भी यहीं ठिकाने लगा दिया था |

यह गंगदी पिछले कई वर्षों से बढ़ती जा रही थी लेकिन होमगार्ड कमांडेंट शिव कुमार ने इस स्थान का जीणोर्धार किया और अपनी टीम के साथ यहाँ मौजूद गंदगी को एकत्र करवाया और यहाँ फेंके गए कचरे का उपयोग कर सुंदर फूलों के पौधों को रोपा गया जिस से यहाँ की सुंदरता और चार चाँद लग गए हैं | 

commandant HOME GUARD SOLAN
commandant HOME GUARD SOLAN


इस मौके पर होमगार्ड कमांडेंट शिवकुमार ने बताया कि वह इस स्थल पर घूमने के लिए आए थे लेकिन यहाँ पसरी गंदगी को देख कर वह बेहद आहत हुए तब उन्होंने मन में ठान लिया था कि वह इस स्थल  को साफ़ कर यहाँ पर फिर से सुंदरता को वापिस लौटाएंगे |

उन्होंने कहा कि यहाँ पर लोग सुबह सैर करने के लिए आते है खिलाड़ी भी यहाँ कई तरह के अभ्यास करते है लेकिन वह सभी यहाँ आ कर काफी मायूस होते थे |

इस लिए यहाँ फैली गंदगी को सफाई अभियान के तहत साफ़ करवाया गया और यहाँ पौधों को रोप कर सुंदर वाटिका का निर्माण भी किया गया    |