The facility of portable ultrasound machine will soon be available in Regional Hospital Solan:

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जल्द मिलेगी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा :

सोलन का क्षेत्रीय अस्पताल आधुनिकता की और अपने कदम बढ़ा रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल लगातार अस्पताल में हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए प्रयास रत है।  उन्हीं के दिशा निर्देशों के अनुसार सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में  पोर्टेबल अल्ट्रा साउंड मशीन लगने जा रही है।  यह जानकारी  सोलन क्षेत्रीय अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट   ने मीडिया को दी।  उन्होंने बताया कि सोलन के अस्पताल में पहले यह सुविधा नहीं थी।  जिसकी वजह से मरीजों को अल्ट्रा साउंडमशीन के पास लेजाना पड़ता था। परिणाम स्वरूप मरीजों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था।  उनकी इस दुविधा को ध्यान में रखते हुए पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड की मशीन को खरीदा जा रहा है।  
अधिक जानकारी देते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट  ने बताया कि उनका और उनके स्टाफ का लक्ष्य अस्पताल में आ रहे मरीजों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।  जिसके लिए वह हमेशा प्रयास रत है।  उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अब सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जा रही है।  इस मशीन के लगने से  अल्ट्रा साउंड का टैस्ट वार्ड में ही हो पाएगा।  मरीज को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी बल्कि उसके बिस्तर पर ही उसे यह सुविधा मिल जाएगी।  उन्होंने बताया कि इस मशीन को करीबन 17 लाख रूपये की लागत से खरीदा जा रहा है।  इस मशीन के आने से मरीजों को बेहद लाभ होने वाला है।