सोलन जिला उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वह जिला सोलन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए उनकी प्राथमिकताएं क्या रहेगी।उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर एवं मामलों में कमी आ रही है किन्तु इस संकट से बचाव के लिए नियम पालन एवं सावधानी अपनाई जानी आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता पड़ने पर सक्रियता के साथ कोविड परीक्षण करवाना जरूरी है ताकि समय रहते उपचार कर हानि से बचा जा सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार जैसे लक्ष्ण होने पर तुरन्त कोविड परीक्षण करवाएं और नियम पालन कर अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में विभिन्न विकास परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य को समयबद्ध पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि, वर्तमान समय में ,आवश्यकता पड़ने पर सक्रियता के साथ, कोविड परीक्षण करवाना जरूरी है ताकि, समय रहते उपचार कर, हानि से बचा जा सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि, कोरोना लक्षण का शक होंने पर , तुरन्त कोविड परीक्षण करवाएं । उन्होंने कहा कि, कोविड 19 की सम्भावित तृतीय लहर से ,निपटने के लिए प्रशासन सभी, स्तरों पर तैयारी कर रहा है ,और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को, सभी उपकरण एवं व्यवस्थाएं, सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैंै।

