प्रदेश में सुख की नहीं बल्कि सूखे की है सरकार : सुरेश कश्यप

सोलन में आक्रोश रैली में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से जब पूछा गया कि  जयराम सरकार 25 वर्ष  सत्ता में बने रहने का दावा कर रही थी। लेकिन पांच वर्ष भी टिक नहीं पाई तो उसपर उन्होंने जवाब दिया कि वह कांग्रेस की तरह प्रदेश में झूठ नहीं बोल पाए।  न ही  कांग्रेस की तरह फेक गारंटियाँ दे पाए इसलिए  वह सत्ता से बाहर हो गए।  उन्होंने कहा कि लेकिन अब प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में ला कर पछता रही है और वह आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर वार करते हुए  कहा कि वह आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा विधानसभा चुनावों का लेने को पूर्ण रूप से तैयार है।  उन्होंने कहा कि आज सुक्खू की सरकार  करोड़ों की ऋण की बात कर रही लेकिन क्या  जब कांग्रेस नेता गारंटियां दे रहे थे तब क्या उन्हें इस बात की खबर नहीं थी।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुख की सरकार नहीं बल्कि सूखे की सरकार दिखाई पड़  रही है जिसकी वजह से सारे प्रदेश वासी बेहद दुखी है।