The government was surrounded by apples, now Kasumpti MLA Anirudh Singh accused the government of reducing the prices of apples.

सेब पर घिर गई सरकार, अब कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने सरकार पर सेब के दाम गिराने का लगाया आरोप।

हिमाचल में सेब के दाम ओंधे मुहँ गिर पड़े है। सरकार के नेता सेब पर अनाप शनाप बयानबाज़ी कर रहे है। हिमाचल की सियासत सेब के इर्द गिर्द घूमने लगी है। घूमे भी क्यों नही हिमाचल में सेब 5 हज़ार करोड़ की आर्थिकी जो ठहरी। दाम गिरे सो गिरे, उस पर सियायत भी हो रही थी। लेकिन इस सियायत में सरकार के बागबानी मंत्री महेंद्र ठाकुर ने आग में घी डालने का काम किया। अब कांग्रेस पार्टी से लेकर बागवानों को उनके ऊपर हमला करने का मौका हाथ लग गया है।कांग्रेस के नेता सेब के दामों को लेकर सरकार पर हमलावर है।

कसुम्पटी के कांग्रेसी विधायक अनिरुद्ध सिंह ने सरकार पर सेब के दामों को जानबूझकर गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सेब के गिरते दामों के बीच बाग़वानी मंत्री का बयान हास्यास्पद है। यदि मंत्री इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी करेंगे तो सेब की आर्थिकी को नुकसान होगा। मंत्री के बयानों से साफ़ की अंदानी व अम्बानी को फ़ायदा पहुंचाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह ने शिमला राजीव भवन में आयोजित कसुम्पटी महिला मंडल की बैठक के दौरान मीडिया से रूबरू ये बात कही।