55 सालों से लटका था हाटी समुदाय का मुद्दा, भाजपा ने किया पूरा

मंडी, 15 अक्टूबर : पिछले 55 वर्षों से हाटी समुदाय का मुद्दा लटका हुआ था, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरा किया है। कांग्रेस पार्टी अब लोगों के बीच जाकर भ्रांतियां फैलाने में लगी है। सिरमौर में रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने हाटी समुदाय के लोगों के हित के रक्षा करने की गारंटी दी है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश व प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने रजवाड़ा शाही को खत्म करने का कार्य किया है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने परिवारवाद को खत्म किया है और पार्टी में आम कार्यकर्ता का कद बड़ा है।

वहीं, उन्होंने कहा कि सिरमौर में हाटी समुदाय की आभार रैली के दौरान चुनावी हुंकार भरते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सच्ची सेवा सच्चा काम फिर से भाजपा मोदी जयराम, हिमाचल से जुड़े हैं। हिमाचल के लिए खड़े हैं व गरीब के करीब मोदी जयराम तीन नारे दिए हैं। हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए पार्टी का हरेक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तन मन धन से पूरी तरह से तैयार है। चुनावों के समय भी कांग्रेसी जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं जिसमें वे कामयाब नहीं होंगे।  प्रदेश में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, और जयराम ठाकुर फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।