ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने ब्रेक लगा दिया है। कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है। वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यूपी, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश से आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है। वहीं ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से चल रही है।
