अगर आप भी अपने बेटे या बेटी के लिए कोई अनोखा नाम ढूंढ रहे हैं तो इस आर्टिकल में बच्चों के नामों की दी गई लिस्ट आपको पसंद आ सकती है। यहां जो नाम दिए गए हैं उनका संबंध पौधों और फूलों से है। आपको जो नाम पसंद आए, उसे अपने बच्चे के लिए रख लें।

अजालिया

‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम बेबी गर्ल के लिए है। अजालिया नाम का मतलब होता है लोकतंत्र। यह अरबी नाम है और एक रंगीन बारहमासी फूल का नाम भी अजालिया है।
कैमेलिया

यह एक विदेशी फूल का नाम है जिसकी कलियों का उपयोग चाय बनाने के लिए किया जाता है। कैमेलिया नाम आप अपनी बेटी को दे सकते हैं।
फ्लोरा

ये बिलकुल इंग्लिश नाम है। अगर आप अपनी बेबी गर्ल के लिए इंग्लिश नाम देख रहे हैं तो फ्लोरा नाम को चुन सकते हैं। फ्लोरा नाम का मतलब होता है खिलता हुआ फूल।
फोटो साभार : unsplash
लिली

अगर आपकी बेटी का नाम ‘ल’ अक्षर से निकला है और आप उसके लिए कोई छोटा-सा नाम देख रहे हैं तो लिली नाम को चुन सकते हैं। लिली लैटिन भाषा का नाम है जिसका मतलब होता है शुद्ध या फूल।
फोटो साभार : pexels
जिनिया

भारत में आपने इस नाम को बहुत कम सुना होगा लेकिन अगर आप ऐसा ही नाम चाह रहे हैं जो बहुत कम इस्तेमाल किया जाता हो तो जिनिया नाम को चुन सकते हैं। जिनिया लैटिन भाषा का नाम है जिसका अर्थ होता है रंग-बिरंगा फूल।
ऑर्चिड

लैटिन भाषा में फूल के लिए ऑर्चिड शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। ऑर्चिड नाम प्रेम और सुंदरता का भी प्रतीक है। आप इस नाम को अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।