शख्स कई महीनो से आसमान से गिरते देखे चमकदार पत्थर की खोज में था, मिलते ही करोड़पति बना

Costly meteorite found
हर कोई चाहता है की उसे बहुत सरे पैसे मिल जाये या कोई खज़ाना (Treasure) हाँथ लग जाये। कुछ लोग अमीर बनने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। कई लोग तो जीवन भर अमीर बनने के सपने ही देखते रहते हैं। कुछ लोग ऐसा सोचते है की उनके हाथ रातों रात कोई बड़ा हीरा लग जाये, जो उन्हें धनवान बना दे।

अब सबसे साथ तो ऐसा संभव नहीं है। आज हम ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है की जिसके साथ ऐसा ही हुआ और आसमान से गिरा खजाना उसे मिल गया। वेल्स के एक शख्स के साथ किस्मत खोल देने वाली घटना हुई। इस शख्स ने अपनी आंखों से आसमान से बरसते खजाने को देखा था।

आपको बता दें की वह खजाना एक चमकीला पत्थर था, जो आसमान से दिर रहा था। करीब 18 महीने पहले नॉर्थ वेल्स (North Whales) के व्रेक्सहैम के रहने वाले 38 वर्षीय टोनी व्हिल्डिंग (Tony Whilding) ने इस चमकीले पत्थर (Shining Stone) को आसमान से धरती पर गिरते हुए देखा था।

टोनी उसी वक़्त से इस पत्थर की खोज में लग गए थे। इस पत्थर को खोजते हुए 1 साल से भी ज्यादा समय लग गया। फिर वह दिन आया जब वो चमकीला पत्थर उसे मिल गया है। इसकी कीमत के बारे में सुनने के बाद टोनी को यकीन ही नहीं हुआ।

विदेशी मीडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार टोनी व्हिल्डिंग करीब 1 साल पहले एक रात अपने घर के गार्डन में धूम्रपान कर रहे थे। इसी समय उन्होंने एक शानदार नजारा देखा। उन्होंने देखा की अचानक से कोई उड़ती हुई वस्तु आसमान से नीचे गिर रही है। ध्यान से देखने पर टोनी ने पाया कि इसकी वजह से आसमान में तेज रोशनी हो गई और आसमान भी लाल-नीला सा हो गया है।

गौर से देखने पर यह चमकीला सा पत्थर देख रहा था, जो आग की लपटों में के साथ धरती की ओर दिर रहा था। टोनी ने देखा कि वो पत्थर नीचे गिरते हुए अपने पीछे धुआं छोड़ रहा था। टोनी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ये पत्थर जैसे जैसे उनके घर की तरफ बढ़ रहा था, वैसे वैसे उसकी चमक और अधिक बढ़ती गई थी।

टोनी ने बताया की वो चमकीला पत्थर उनके बहुत पास से गुजरा था। टोनी इस बारे में कुछ और समझ पाते इससे पहले ही वो पत्थर तुरंत गायब हो गया। फिर बस धुएं का गुबार ही दिखाई दिया। टोनी को समझ गए थे कि ये कोई आम पत्थर नहीं, अपितु एक उल्का पिंड है। इसके बाद से ही टोनी उस पत्थर अर्थात उल्का पिंड को खोजने में जुट गए।

 

टोनी ने इस पत्थर को अपने आसपास के नीचे खेतों में खोजते हुए लगभग 18 महीने लगाए। उन्हें हर दिन निराशा ही मिली। उन्होंने उस पत्थर को खोजना बंद नहीं किया और हर दिन कुछ समय इसी में लगा देते। फिर एक दिन कामयाबी मिली और उन्हें एक खेत में ये चमकेला पत्थर मिल गया।

 

विदेशी मीडिया वेबसाइट की रिपोर्ट बताती है कि टोनी (Tony Whilding) को पूरा यकीन था कि वो पत्थर उल्का पिंड (Meteorite) ही है, लेकिन अभी तक इसकी सच्चाई का पता नहीं चला है। इस पत्थर के बारे में जानने के लिए उन्होंने इसपर बहुत रिसर्च की।

 

कई जानकारों से बातचीत भी की है। सभी को ये पत्थर उल्का पिंड (Ulka Pind) ही ज्ञात हो रहा है। अब टोनी इस पत्थर की उच्च स्तरीय जांच करवाएंगे। पत्थर के उल्टका पिंड साबित होने पर इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये (More Then 130000 Dollars) से कहीं अधिक जाने का अनुमान है।