बॉलीवुड के संगीत जगत की 10 सबसे बड़े सिंगर्स की बात की जाएगी तो अनुराधा पौडवाल का नाम टॉप 5 में जरूर लिया जाएगा. लता मंगेशकर को अपना गुरू मानने वाली अनुराधा पौडवाल आज 68 साल की हो गईं हैं. करीब दो दशकों तक सिंगिग की दुनिया में राज करने के बाद अनुराधा ने अपने करियर की पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया था.
साल 1990 में आई फिल्म आशिकी के पूरे 9 के 9 गाने सुपरहिट रहे थे. इन सभी गानों में अनुराधा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा था. 90 के दशक की शुरुआत में ही लगातार तीन साल फिल्म फेयर पुरस्कार जीतर अनुराधा ने अपने नाम की चमक पूरे देश में फैला दी थी. लेकिन अपने करियर की पीक पर अनुराधा ने बॉलीवुड के गानों को अलविदा कह दिया और भगवान की भक्ति की तरह मन मोड़ लिया. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अनुराधा ने अपने करियर की पीक पर फिल्मी गाने करना छोड़ दिए.
विज्ञापन

90 के दशक की शुरुआत में ही लगातार तीन साल फिल्म फेयर पुरस्कार जीतर अनुराधा ने अपने नाम की चमक पूरे देश में फैला दी थी. (फोटो साभार- Instagram@ paudwal.anuradha_official)