इंजीनियर के घर नोटों की खान देख उड़ गए होश, बिहार में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

पटना। बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच चुका है। अब एक इंजीनियर के घर पर करोड़ों रुपए का कैश मिला है। विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई से हर कोई हैरान है कि एक इंजीनियर के घर आखिर इतना पैसा आया कहां से। जानकारी के अनुसार बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक इंजीनियर के घर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की।

इस दौरान टीम को करोड़ों का कैश मिला है। घर से करीब पांच करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने और अन्य कीमती सामान भी मिला है। टीम ने भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। शनिवार को उसके किशनगंज और पटना के दानापुर स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। संजय राय किशनगंज प्रभाग में तैनात है। घर से इतनी ज्यादा मात्रा में नोट देखकर अधिकारी भी हैरान गए। हालांकि नोटों की पूरी गिनती होने के बाद ही सटीक राशि के बारे में पता चल पाएगा। किशनगंज में संजय राय के आवास पर निगरानी के 14 अधिकारी मौजूद हैं।