महिला के कान में चला गया सांप, वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए!

Snake Viral Video: यह वीडियो फेसबुक यूजर चंदन सिंह ने 1 सितंबर को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- कान में सांप चला गया। इस क्लिप को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 43 लाइक्स और तीन हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 
snake entered woman ear watch shocking viral video on internet
महिला के कान में चला गया सांप, वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए!

इस वीडियो को देखकर लोग चौंक गए हैं। सबके दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर सांप महिला के कान में घुसा कैसे? फिलहाल, इस सवाल का जवाब नहीं मिला है, और ना ही इसकी पुष्टी हुई है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। लेकिन यह क्लिप इंटरनेट पर आग की तरह जरूर फैल गया है, जिसे देखकर बहुत से लोग दंग रह गए! क्योंकि भैया, इंसान के कान में सांप का चले जाना कोई आम घटना नहीं है। इस वायरल क्लिप में एक ‘डॉक्टर’ को महिला के कान से सांप को निकालने की कोशिश करते देखा जा सकता है। पर वह जैसे ही चिमटी से पकड़ता, तो अपना मुंह फैला लेता है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो फेसबुक यूजर चंदन सिंह ने 1 सितंबर को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- कान में सांप चला गया। इस क्लिप को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 43 लाइक्स और तीन हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी। जहां कुछ यूजर्स ने हैरानी जताई कि आखिर सांप कान में घूसा कैसे, वहीं कुछ ने फेसबुक यूजर से पूरा वीडियो शेयर करने को कहा। वैसे आपने कभी ऐसा खौफनाक दृश्य देखा था? कमेंट में लिखें।

क्या है वीडियो में?

इस 3.49 मिनट के वीडियो में हम देख सकते हैं कि कथित तौर पर डॉक्टर महिला के कान में घुसे पीले रंग का नन्हे सांप को निकालने का प्रयास कर रहा है। डॉक्टर ने हाथ में ग्लव्स पहने हैं और एक छोटी सी चिमटी की मदद से वह सांप खींचकर कान से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं वह इस बात का भी पूरा ध्यान रख रहा है कि सांप कोई नुकसान ना पहुंचे। देखा जा सकता है कि जैसे ही डॉक्टर सांप को चिमटी से पकड़ने की कोशिश करता है तो वह अपना मुंह खोल लेता है। महिला के चेहरे का रिएक्शन साफ बता रहा है कि यह प्रक्रिया कितनी तकलीफ देह है।

नोट: वीडियो विचलित कर सकता है!