प्लाट से पत्थर गिर गाड़ी पर गिरे,गाड़ी को हुआ नुकसान

जिला सोलन के मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत सपरून के गांव देहुँ में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर पत्थर गिरने से नुकसान हो गया है। यह पत्थर उपरले गांव झाखडी में मकान के लिए कटिंग का कार्य किया जा रहा है। कटिंग के दौरान निकले पत्थरो को सड़के के किनारे बेतरतीब ठंग से रखा गया है। जोकि किसी भी समय गिरते रहते है। आज सुबह करीब 8 बजे इसी स्थान से पत्थर गिरे ओर देहुँ गांव के रास्ते व सड़क किनारे खड़ी एक्साईज की गाड़ी के ड्राइवर वाली साइड के शीशे को तोड़ता हुआ दूसरी साइड की खिड़की का शीशा तोड़ कर बाहर निकल गया। उस समय गाड़ी को साफ करने आया युवक भी बाल बाल बच गया। एक पत्थर तो थड़ी दूरी पर दो चील के पेड़ में ही फंस गया। अन्यथा युवक उसकी चपेट में आ जाता। जहाँ यह निर्माण कार्य चल रहा है उसके मालिक से पंचायत प्रधान रेणु देवी व ग्रामीण द्वारा कुछ दिनों पहले मौके पर जाकर अगवत करवाया गया था लेकिन मालिक के कान पर जु तक नही रेंगी। जिसके कर आज यह हादसा हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि समय रहते इस पर सख्त कार्यवाही की जाए। ताकि ग्रामीणों का जानी माली नुकसान होने से बच सके।

एक्साईज गाड़ी के चालक के बेटे ललित कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे के करीब वह गाड़ी साफ करने के लिए आया। जैसे ही वह गाड़ी से थोड़ी दूरी पर पहुचा था कि तभी ऊपर जंगल से दो पत्थर तेजी से आए जिसमे से एक तो पड़े में फंस गया और दूसरा पत्थर गाड़ी के शीशे तोड़कर दूसरी साइड सड़क से नीचे चला गया। उन्होंने बताया कि यदि पत्थर पेड़ से ना रुका होता तो वह भी घायल हो सकता था। उन्होंने बताया कि यह जो सड़क है ग्रामीणों का जंगल का आम रास्ता है। यही से लोग सुबह से शाम तक जंगल व खेतो को भी आते जाते रहते है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि मकान का निर्माण कार्य करने पर सख्त कार्रवाही की जाए। ताकि ग्रामीणों को होने वाले नुकसान से बचाव हो सके।

वही ग्राम पंचायत सपरून की प्रधान रेणु देवी से दूरभाष पर की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह स्वयं मोके पर गई थी। और मालिक को चेतावनी भी दी गई थी। आज जो हादसा हुआ है उसके बारे में वह उचित कार्रवाही अमल में लाएगी।