यदि आप भी अपनी बेटी के लिए नाम तलाश रहे हैं, तो रामायण इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। रामायण में आपको लड़कियों के लिए ट्रेडिशनल नाम मिल जाएंगे। इस आर्टिकल में बेबी गर्ल के लिए कुछ प्यारे नाम बताए गए हैं जिनके साथ उनका मतलब भी दिया गया है।

अगर आप भी अपनी बेटी के लिए नाम देख रहे हैं तो इस संसार के महाकाव्य रामायण से अपनी बेटी के नाम के लिए प्रेरणा ले सकते हैं। रामायण में ऐसे कई किरदार और भूमिका हैं जिनके नाम आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। यहां पर रामायण से बेटियों के लिए कुछ पवित्र नाम बताए गए हैं और साथ ही उनका मतलब भी बताया गया है।
लड़कियों के नाम
-
अहिल्या : रामायण में आपने पवित्र अहिल्या के किरदार के बारे में तो सुना ही होगा। अहिल्या बहुत ही पवित्र और रूपवान स्त्री थी। अहिल्या नाम का मतलब होता है सुंदर और रूपवती।
-
इप्सिता : आप अपनी बेटी को इप्सिता नाम भी दे सकते हैं। इस नाम का उल्लेख भी रामायण में मिलता है। इप्सिता नाम का मतलब होता है एक इच्छा।
-
जानकी : आपकी बेटी के लिए इससे सुंदर नाम और कोई नहीं होगा। देवी सीता राजा जनक की पुत्री थीं इसलिए उन्हें जानकी के नाम से भी पुकारा जाता था।
-
कौशल्या : भगवान राम की माता का नाम कौशल्या था। कौशल्या नाम का अर्थ होता है बुद्धिमता और प्रतिभा। यह नाम आपकी बेटी भी अच्छा लगेगा।
अलेख्य

अगर आपकी बेटी का ‘अ’ अक्षर से नाम निकला है तो आप उसे अलेख्य नाम दे सकते हैं। यह बड़ा ही प्यारा और अनोखा नाम है। अलेख्य नाम का अर्थ होता है एक चित्र।
फोटो साभार : TOI
मांडवी

रामायण में मांडवी का भी उल्लेख मिलता है। मांडवी नाम का मतलब होता है उपस्थिति या आकर्षक। आप अपनी बेबी गर्ल के लिए इस नाम को चुन सकते हैं।
फोटो साभार : TOI
इशिका

रामाय में युद्ध के दौरान शस्त्रों का उपयोग हुआ है और शस्त्रों को इशिका भी कहा जाता है। यह यूनिक ही नहीं बल्कि मॉडर्न नाम भी है।
फोटो साभार : TOI
सुमित्रा

रामायण में भगवान राम के अनुज लक्ष्मण की माता का नाम देवी सुमित्रा ही था। सुमित्रा नाम का अर्थ होता है साथी या मित्र। माता सुमित्रा त्याग और धैर्य का प्रतीक रही हैं।
फोटो साभार : TOI
शबरी

भगवान राम की एक परम भक्त का नाम शबरी था। अगर आपकी बेटी का नाम ‘श’ अक्षर से निकला है तो आप उसे शबरी नाम दे सकते हैं। यह नाम भी अच्छा है।
फोटो साभार : TOI
सुमाली

महापंडित और विद्यान रावण के दादा का नाम सुमाली था। इस नाम को भी आप चुन सकते हैं और अपने जीवन में सदा के लिए रामायण का सार पा सकते हैं।
फोटो साभार : TOI
तारा

रामायण में तारा नाम की स्त्री का भी उल्लेख है। तारा नाम का मतलब नक्षत्र, रानी और समुद्र की देवी होता है। भगवान बुद्ध की पत्नी का नाम भी तारा था। आप अपने बेटे के लिए बौद्ध नाम भी चुन सकते हैं।
फोटो साभार : TOI