The voice of the defense minister was muted and then the hard-working workers of Solan BJP Mandal danced

रक्षा मंत्री  की आवाज़ म्यूट कर  ,जम कर नाचे  सोलन भाजपा मंडल  के कर्मठ कार्यकर्ता 

हिमाचल प्रदेश  में  भाजपा सरकार ने तीन वर्ष पूरे किए है | लेकिन कोविड  संक्रमण  के चलते तीन साल का जश्न वह  नहीं मना सके और वर्चुअल  रूप से ही इस दिन को मनाया गया | जिसमे जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय  जैसे    कई वक्ताओं ने  एक के बाद एक  हिमाचल  में क्या विकास हुआ और क्या उपलब्धियां रही इस बारे में विस्तार से बताया   | सारे प्रदेश के कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी  इस कार्यक्रम को बेहद ध्यान से सुन रहे थे  |  लेकिन इन सभी विकास की बातों ने सोलन भाजपा मंडल के पदाधिकारियों को शायद बहुत ज़्यादा  उबा दिया |  यही वजह रही कि  वह अपने आप पर नियंत्रित नहीं कर सके और उन्होंने मुख्य वक्ताओं की बातों को सुनना भी गंवारा नहीं समझा |  जब रक्षा मंत्री प्रदेश में सभी को संबोधित कर रहे थे तब सोलन भाजपा मंडल के कार्यकर्ता  उनकी आवाज़ को म्यूट कर नाटियां डालने में व्यस्त  रहे  | मानो वह  कार्यक्रम में अपने नेताओं को सुनने के लिए नहीं बल्कि वह किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने आए हों | ऐसा प्रतीत हो रहा था कि  उनके  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  स्क्रीन पर  पहाड़ी गीत  गा रहे थे  और  भाजपा कार्यकर्ता  उनकी नाटी  पर  सब कुछ भूल कर  नृत्य  करने में व्यस्त थे | नाटी डालते यह कोई छोटे मोटे भाजपा नेता नहीं है इन पर सोलन मंडल की सम्पूर्ण जिम्मेवारी है | अगर जिम्मेवार नेता ही ऐसे करेंगे तो आम कार्यकर्ता पर इसका क्या असर पड़ेगा इस पर जिला भाजपा को मंथन करने की आवश्यकता  है |