The winner of the Kudo competition will get a chance to play in Japan: Mehul Vohra

कूडो प्रतियोगिता में जीतने वाले को जापान में खेलने का मिलेगा मौका : मेहुल वोहरा

सोलन में राष्ट्रीय स्तर की ,कुडो  मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता ,आयोजित की जा रही है।  ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित ,इस प्रतियोगिता में, देश भर से आए ,1500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।  यह प्रतियोगिता ,कोरोना के चलते ,काफी समय से आयोजित नहीं हो पा रही थी।  लेकिन  ख़ुशी की बात यह है कि, इस बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका ,हिमाचल को मिला है।  संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष , मेहुल वोहरा  द्वारा, प्रेस वार्ता का आयोजन कर ,प्रतियोगिता के बारे में ,अहम जानकारियां दी गई और कुडो  मिक्स मार्शल आर्ट  के, नियमों के बारे में भी अवगत करवाया गया । 
कूडो  इंडिया के, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि, संस्था द्वारा 11वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ,आयोजित की जा रही है। इस बार यह हिमाचल के, सोलन में आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि, इस प्रतियोगिता में ,25 राज्यों के 1500 खिलाड़ी ,अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।  उन्होंने बताया कि, कोरोना लॉक डाउन के बाद, आयोजित होने वाली, यह पहली प्रतियोगिता  हैं। जिसके चलते ,खिलाड़ियों में भारी जोश देखा जा रहा है।  उन्होंने कहा कि, इस प्रतियोगिता में ,कोविड  नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।  सभी को वैक्सीनेट, किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि, इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले ,खिलाड़ियों को जापान में आयोजित होने वाली ,विश्व कूडो प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।