The work of polishing the skills of 40 women of Sirinagar Panchayat

सिरिनगर पंचायत की 40 महिलाओं के हुनर को तराशने का किया जा रहा कार्य 

सोलन के सिरिनगर पंचायत में आज से महिलाओं के हुनर को तराशने के लिए तीन माह का  प्रशिक्षण   लगाया जा रहा है |  इस शिविर का शुभ आरम्भ भाजपा नेता राजेश कश्यप ने किया | इस में उन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो काफी समय से हथकरघे में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी है | इन महिलाओं ने चीड़ की पत्तियों से  सजावटी सामान से लेकर घर के बर्तनों तक सब कुछ तैयार किया है | इनके उत्पाद समूचे हिमाचल में बेहद पसंद किए जाते है | यह महिलाएं कई जिलों में जा कर प्रदर्शनियों के माध्यम से अपने उत्पाद बेच चुकी है | अब मिनिस्ट्री और टैक्सटाईल इन महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है ताकि इन महिलाओं के उत्पादों में और भी ज़्यादा सुधार किया जा सके और यह महिलाऐं सफल व्यवसायी बन सकें | 

अधिक जानकारी देते हुए भाजपा नेता राजेश कश्यप ने कहा कि महिलाऐं जो पहले ही अपने हुनर में माहिर है उनके हुनर में और निखार लाने के लिए भारतीय हस्तशिल्प फाउंडेशन द्वारा तीन माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है  | ताकि महिलाऐं जो चीड़ की पत्तियों से अपना उत्पाद बना रही है वह राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेचे जा सकें | उन्होंने बताया कि महिलाओं को इतना सक्षम बनाया जाएगा ताकि वह ऑनलाइन भी अपना व्यवसाय देश विदेश में बैठ ग्राहकों को बेच सकें | उन्होंने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ़ टेक्सटाइल के सौजन्य से  नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइनिंग की  प्रभारी अमृता उन्हें यह प्रशिक्षण देने जा रही है जिसमे 40 महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है |