लालू यादव दिल्ली से इलाज करवाकर पटना लौट आए हैं। लालू यादव के बिहार आते ही RJD पर इसका असर दिखाई देने लगा है। कलतक विपक्ष, नीतीश सरकार को मंत्रिमंडल में यादवों की संख्या ज्यादा होने को लेकर तंजकर रहा है अब लालू के आने पर राजद ने ब्राह्मण को लेकर बोलना शुरू कर दिया।
पटना:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को दिल्ली से पटना लौट आए हैं।
लालू यादव के पटना लौटते ही पार्टी में उनका असर दिखाई देने लगा है। दरअसल महागठबंधन की सरकार में यादव समुदाय से आनेवाले मंत्रियों की भरमार है। ऐसा लालू यादव के शासन में भी होता था। इसे लेकर बीजेपी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर तंज कर रही थी। अब लालू यादव पटना लौट आएं तो है राजद ने ब्राह्मणों के खिलाफ आग उगलना शुरू कर दिया है। राजद ने ब्राह्मण पत्रकार को निशाने पर ले लिया। राजद ने ट्वीट कर कहा कि ‘मोदी सरकार में 12 यानि एक दर्जन ब्राह्मण मंत्री है। लेकिन ब्राह्मण पत्रकार चालाकी कर यह नहीं बतायेंगे।’
राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा- ‘मोदी सरकार में 12 यानि एक दर्जन ब्राह्मण मंत्री है। लेकिन ब्राह्मण पत्रकार चालाकी कर यह नहीं बतायेंगे। पत्रकार महोदय को बताना चाहिए क्या केंद्र के ब्राह्मण मंत्री उनकी जनसंख्या और सांसदों की संख्या के अनुपात में है? वो बताएं कि बिहार विधानसभा में सबसे अधिक विधायक किस जाति से है?’
