प्ले-स्टोर से हटा दी जाएंगी ये एप्स, Truecaller भी नहीं कर पाएगा कॉल रिकॉर्ड

गूगल के फैसले पर बंद हुई रिकॉर्डिंग की सर्विस

मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए काम की खबर है। यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, गूगल (Google) मई 2022 से एंड्रॉयड फोन में थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग बंद करने वाला है। हालांकि, फोन में इन-बिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग से आप कॉल रिकॉर्ड कर पाएंगे।

जानकारी के अनुसार, गूगल का मकसद कॉल रिकॉर्डिंग से थर्ड पार्टी एप्स को पूरी तरह से हटाना है। अब गूगल प्ले-स्टोर से सभी कॉल रिकॉर्डिंग वाले एप्स हटा दिए जाएंगे। गूगल ने प्ले-स्टोर (Play Store) की अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है। गूगल की इस नई पॉलिसी को लेकर ट्रूकॉलर ने कहा कि अब उसके एप में भी कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर नहीं मिलेगा।

ये है नई पॉलिसी

बता दें कि नई पॉलिसी के तहत गूगल 11 मई, 2022 से API का एक्सेस बंद कर रहा है। ऐपीआई का इस्तेमाल करके ही ट्रूकॉलर जैसी एप्स कॉल रिकॉर्डिंग कर पा रही थी, लेकिन अब नई पॉलिसी के तहत किसी की भी कॉल को रिकॉर्ड नहीं कर पाने वाली गूगल की नई पॉलिसी 11 मई, 2022 से लागू हो रही है। वहीं, ट्रूकॉलर भी 11 मई, 2022 से अपनी कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा को बंद कर देगा।

ऐसे कर पाएंगे रिकॉर्डिंग

स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन के रिकॉर्डिंग के फीचर की मदद से 11 मई, 2022 के बाद भी आसानी से कॉल रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।