बड़े आसान हैं लड़कियों के ये नाम, बेटी के लिए चुन लें अपनी पसंद का कोई प्‍यारा-सा नेम

अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो काफी सिंपल, बोलने में आसान और वेस्‍टर्न हो तो यहां दी गई लड़कियों के नामों की लिस्‍ट (Baby girl names) में आपको अपनी पसंद का नाम मिल सकता है। इस लिस्‍ट में बेबी गर्ल के नामों के साथ उनका मतलब भी बताया गया है।

11 girl names which easy to pronounce
बड़े आसान हैं लड़कियों के ये नाम, बेटी के लिए चुन लें अपनी पसंद का कोई प्‍यारा-सा नेम

हर कोई अपने बच्‍चे के लिए ऐसा नाम चुनना चाहता है जो बोलने में ज्‍यादा मुश्किल ना हो। इसके साथ ही कुछ लोगों को

वेस्‍टर्न नाम भी पसंद होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपनी बेबी गर्ल के लिए आसानी-से बोले जाने वाले नामों के साथ-साथ वेस्‍टर्न नाम तलाश रहे हैं, तो यहां आपकी ये जरूरत पूरी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बेबी गर्ल के लिए आसानी से बोले जाने वाले कुछ वेस्‍टर्न नाम बता रहे हैं।

​अनीता

‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम संस्कृत मूल का है और इसका अर्थ है नेता, सरल, दयालु। 90 के दशक में इस नाम को बहुत पसंद किया जाता था।

फोटो साभार : TOI

​अवानी

इस नाम का अर्थ है पृथ्वी और यह नाम संस्कृत भाषा से आया है। इस नाम का प्रयोग पश्चिमी देशों में भी किया जाता है और आप अपनी बेबी गर्ल के लिए इस नाम को चुन सकते हैं।

फोटो साभार : TOI

​बेला

इस भारतीय नाम को संस्कृत भाषा से लिया गया है। बेला नाम का अर्थ लता या चमेली का फूल होता है। बेला भी एक लोकप्रिय पश्चिमी नाम बेले के की तरह लगता है, जिसका अर्थ फ्रेंच में सुंदर है।

फोटो साभार : TOI

​बीना

अगर आपकी बेटी का नाम ‘ब’ अक्षर से निकला है तो आप उसे बीना नाम दे सकते हैं। बीना नाम संस्कृत शब्द है जो कि वीना नाम से काफी मिलता-जुलता है। बीना का अर्थ है दूरदर्शी, मधुर और बोधगम्य भी है।

फोटो साभार : TOI

​धारा

यह संस्कृत शब्द दारा से लिया गया है, जिसका अर्थ है निरंतर प्रवाह, जो धारण करता है, पृथ्वी और जो बनाए रखता है। आप अपनी बेटी के लिए धारा नाम को चुन सकते हैं।

फोटो साभार : TOI

​दीया

लड़कियों के इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है। यह नाम बोलने में काफी आसान है और वेस्‍टर्न भी लगता है। दीया नाम का अर्थ है दिव्य दीपक और ईश्‍वरीय प्रकाश।

फोटो साभार : TOI