नशे में धुत्त इस युवक ने खोया आपा, अस्पताल जवाली में गाली-गलौज का वीडियो वायरल…

जवाली। सिविल अस्पताल जवाली में शुक्रवार रात को कुछ शरारती तत्वों द्वारा नशे में धुत होकर नाइट स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रात को दो-तीन युवक अस्पताल में आए तथा अस्पताल में कार्यरत स्टाफ के साथ गाली-गलौच व हाथापाई करने लगे, जिससे डर का माहौल हो गया। अस्पताल में एडमिट मरीज व उनके साथ आए तमीरदार व अस्पताल का सारा स्टाफ सहम गया।

अस्पताल में कार्यरत डा. सुनील ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने डॉक्टर के साथ भी गाली-गलौच व बदसलूकी की। बाद में डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों युवक भाग गए। डॉक्टर सुनील ने इसकी शिकायत बीएमओ नगरोटा सूरियां व एसएमओ जवाली से की है। बुद्धिजीवियों ने अस्पताल में रात के समय पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने की मांग उठाई है।