Bihar Marriage News : आपको मटुकनाथ और जूली की लव स्टोरी तो याद होगी ना। अब बिहार में बिल्कुल वैसी ही प्रेम कहानी फिर सामने आई है। मामला समस्तीपुर का है, जहां 42 साल के एक कोचिंग टीचर ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली। दोनों की उम्र में करीब 22 साल का फर्क है।

कोचिंग में पढ़ते-पढ़ाते हुई आंखें चार, फिर हुई शादी

अजब प्रेम की ये गजब कहानी समस्तीपुर के रोसड़ा की बताई जा रही। बताया जा रहा कि 20 वर्षीय श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में अंग्रेजी पढ़ने जाती थी। यहीं पर दोनों के बीच आंखें मिली। बस फिर क्या था उम्र में 22 साल का अंतर होने के बाद भी दोनों ने शादी का फैसला लिया। आखिरकार उन्होंने रोसड़ा थानेश्वर मंदिर में शादी रचा ली।
समस्तीपुर में मटुकनाथ-जूली जैसी प्रेम कहानी

टीचर और स्टूडेंट की शादी का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा। इस वायरल वीडियो में उनके बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। दुल्हन बनी लड़की भी खुश है तो शिक्षक दूल्हा भी बीच-बीच में हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे। इस शादी के साथ ही बिहार में मटुकनाथ और जूली जैसी प्रेम कहानी की चर्चा फिर शुरू हो गई।
शिक्षक और छात्रा की उम्र में है 22 साल का अंतर

समस्तीपुर में हुई इस शादी में दोनों की उम्र का अंतर 22 साल का है। पहले उन्होंने मंदिर में शादी की फिर उसे कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज भी कर लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। उनके घर की दूरी भी ज्यादा नहीं थी।
महज कुछ दूरी है दोनों का घर

करीब एक किमी. के ही दायरे पर दोनों के घर हैं। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक पहले से शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी की मौत कई साल पहले हो गई थी। फिर कोचिंग की श्वेता से शिक्षक को प्यार हुआ और अब उन्होंने शादी भी कर ली। इस शादी के गवाह आसपास के लोग भी बने।