88वीं बार शादी करने जा रहा है ये शख्स, पुरानी पत्नी पर एक बार फिर आया दिल

Indonesia Weird News: आपने ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म का मशहूर डॉयलॉग तो जरूर सुना होगा, जिसमें शाहरुख खान ने कहा है, ‘ हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है, और प्यार भी एक ही बार होता है’। लेकिन आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने इस डायलॉग के बिल्कुल विपरीत काम किया है। इस शख्स ने शादी और प्यार के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। इंडोनेशिया के पश्चिम जावा के माजालेंगका में रहने वाले इस शख्स की उम्र 61 वर्ष है, जिसका नाम कान (Kaan) है। दरअसल, कान अपनी 88वीं शादी के लिए तैयार है। जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब है, लेकिन ये सच है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ये शख्स अपनी 86वीं शादी की पूर्व पत्नी के साथ दोबारा शादी करना चाहता है। इतनी बार शादी करने की वजह से लोगों ने इसे ‘प्लेबॉय किंग’ का उपनाम भी दिया है।