15 शिक्षकों को वर्ष 2022 के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने और विद्यार्थियों के शिक्षण में विशेष रुचि लेने के लिए शिक्षक पुरस्कार दिया जा रहा है। इन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल की ओर से सम्मापित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के 15 अध्यापकों को इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार ने शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अध्यापकों की सूची जारी कर दी है। इन शिक्षकों को वर्ष 2022 के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने और विद्यार्थियों के शिक्षण में विशेष रुचि लेने के लिए शिक्षक पुरस्कार दिया जा रहा है।