कसौली में इस बार कांग्रेस की नहीं लगने देंगे पीठ : ठाकुर दास शर्मा

परवाणु ब्लॉक कांग्रेस ने आने वाले चुनावों के लिए अपनी कमर कस  ली है।  लगातार बैठके की जा रही है। संगठन को कसौली विधानसभा क्षेत्र में मजबूत करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी  कांग्रेस कसौली ब्लॉक  के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने मीडिया को दी।  उन्होंने कहा कि पिछले काफी वर्षों से कांग्रेस  कुछ कमियों की वजह से  कसौली ब्लॉक में कमज़ोर चल रही थी। 
लेकिन अब उन कमियों को दूर किया जा रहा है।  युवा शक्ति को साथ में जोड़ा जा रहा है।  कांग्रेस को  ब्लॉक में किस तरह से मजबूत किया जा  सकता है।  इस के लिए  बैठकों में मंथन कर रणनीति बनाई जा रही है।  उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार उन्हें अवश्य  कामयाबी हासिल होगी | 
अधिक जानकारी देते हुए ठाकुर दास शर्मा ने कहा कि परवाणु नगर परिषद में जीत हासिल कर कांग्रेस ने पहला परचम परवाणु में लहरा दिया है।  अब इसी तर्ज पर  सम्पूर्ण ब्लॉक में कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर विधान सभा चुनावों में जीत हासिल की जाएगी।  जिसके लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है।
किसी भी तरह से ब्लॉक में कांग्रेस को कमज़ोर पड़ने नहीं दिया जाएगा।  भाजपा को धूल चटाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार है।  उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में कांग्रेस कुछ कमियों की वजह से जीत हासिल नहीं कर पाई थी। लेकिन अब इन कमियों को दूर किया जा रहा है।