घर-घर जाकर साड़ी बेचने वाली इस महिला ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, इमोशनल है कहानी

पैठनी साड़ी की विरासत को बचाने की कोशिश में महाराष्ट्र की सलोई ने अपनी नौकरी छोड़ कर साड़ी बेचने का काम शुरू कर दिया। साल 2018 में उन्होंने साड़ी का कारोबार शुरू किया। शुरूआत में उन्हें घर-घर जाकर साड़ी बेचना पड़ता था। आज सलोई का बिजनेस करोड़ों में है। आज वो 2 करोड़ से अधिक की सेल करती है।

shark tank india
शार्क टैंक इंडिया

नई दिल्ली: शार्क टैंक इंडिया का सीजन 2 (Shark Tank India season 2) शुरू हो चुका है। इस रियलिटी शो में लोग अपने बिजनेस आइडियाज को शार्क यानी शो के जज के सामने पेश करते हैं। अगर उनका बिजनेस आइडिया या बिजनेस मॉड्यूल उन्हें पसंद आता है तो शार्क्स उसपर अपना पैसा लगाते हैं। उनके बिजनस में निवेश करते हैं। इस सीजन के पहले एपिसोड में पहला पिच एक पति-पत्नी की जोड़ी ने किया। साड़ी (Saree) का कारोबार करने वाली सलोई और उनके पति मनीश ने शार्क्स को अपने पैठनी साड़ी (Paithani-weave saree) के अपने कारोबार के बारे में बताया। शो में उनका कॉन्फिडेंस तो दिखा ही, लेकिन उनके संघर्ष की कहानी ने भी सबको भावुक कर दिया। सलोई की कहानी सुनकर शार्क्स इमोशनल हो गए।

घर-घर साड़ी बेच कर खड़ा किया कारोबार

महाराष्ट्र की रहने वाली सलोई ने अपनी मार्केटिंग की नौकरी छोड़कर खानदारी पैठानी साड़ी (Paithani Saree) के कारोबार पर काम करना शुरू किया। सलोई के लिए ये काम आसान नहीं था। कई चुनौतियां आई। उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि नौकरी छोड़कर मैंने पैठानी साड़ी का कारोबार शुरू किया, क्योंकि मैं इस विरासत को आगे लेकर जाना चाहती थी। 75 साल से भी पुरानी इस विरासत को आगे ले जाना आसान नहीं था। सलोई को अपनी सेविंग के सारे पैसे इस बिजनस में लगा दी। जो पैसे घर खरीदने के लिए जमा किए थे, वो अपने कारोबार में लगा दिया। इतना ही नहीं शुरूआत में उन्हें कई जगहों पर एग्जीबिशन लगाने पड़ती थी। लोगों के घर-घर जाकर साड़ियां बेचने पड़ती थी। साड़ी खरीदने के लिए जब भी उन्हें कोई बुलाता वो उसके घर चली जाती थी। लेकिन लोगों के ताने कहां कम होने वाले थे। रिश्तेदार और आसपास के लोग उन्हें कहते कि ये कैसा काम कर रही हो, पढ़ी-लिखी होकर घर-घर जाकर साड़ियां बेचती हो। सलोई सबकी बातें सुनती रही। लोगों ने ताने सुनने के बाद भी सलोई ने अपना काम जारी रखा। धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ता चला गया। जो सलोई कभी घर-घर जाकर साड़ियां बेचती थी, आज करोड़ों में डील कर रही हैं।

आज करोड़ों में सेल

शार्क टैंक इंडिया शो में सलोई ने बताया कि साल 2018-19 में उनकी सेल 16 लाख की थी। साल 2019-20 में सेल थोड़ी बढ़ी और 20 लाख पहुंच गई। कोरोना और लॉकडाउन के दौरान उनके सेल में बंपर तेजी आई। साल 2021-22 में उनकी सेल बढ़कर 65 लाख तक पहुंच गई। बीते साल 2021-22 में उन्होंने 1.5 करोड़ की सेल की है। इस साल उनका अनुमान हैं कि उनकी सेल 2 करोड़ के करीब रहेगी। सलोई की कंपनी वेरी मंच इंडियन (Very Much Indian) में शार्क टैंक इंडिया की शार्क नम्रता थापर और अमन गुप्ता ने 50 लाख फॉर 10 प्रतिशत इक्विटी के लिए निवेश किया। सलोई को उम्मीद है कि बड़े ब्रांड का नाम जुड़ने से उनके बिजनेस में बूस्ट आएगा।