Beer Ban in FIFA World Cup 2022 : कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में ऐन वक्त पर बीयर बैन हो गई है। इससे दर्शकों में खासा रोश है। बडवाइजर ने स्टेडियम में बीयर बेचने के लिए फीफा के साथ टाई-अप किया था। अब बडवाइजर की हजारों बीयर कैन्स यूं ही पडी हैं।
नई दिल्ली : फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के दर्शक काफी नाराज हैं। उन्हें स्टेडियम में शराब नहीं मिल रही है। मिल रही है तो जीरो अल्कोहल वाली बीयर। दर्शकों का रोष इस बात से ही पता चलता है कि स्टेडियम में बीयर के नारे लग रहे हैं। दरअसल, यह कतर के यू-टर्न के चलते हुआ है। कतर ने फीफा वर्ल्ड कप शरू होने से ठीक पहले एक फैसला लिया। इसने सभी 8 फीफा वर्ल्ड कप स्टेडियम में बीयर की बिक्री (Beer Sales) पर रोक लगा दी। कतर के इस यू-टर्न से फीफा वर्ल्ड कप के दर्शकों को बड़ा झटका लगा है। बियर कंपनी बडवाइजर (Budweiser) फीफा वर्ल्ड कप के लिए हजारों कैन्स लेकर आई थी। बडवाइजर इस वर्ल्ड कप की एक स्पांसर भी है। अब कतर के इस यू-टर्न से बडवाइजर की हजारों बियर कैन्स यूं हीं पड़ी हैं।
