हिमाचल के तीन कांग्रेसी दिल्ली तलब-आज शाम को शुक्ला से मिलेंगे

 हिमाचल कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने आज पार्टी के तीन नेताओं को दिल्ली तलब किया है। शुक्ला के साथ ये बैठक सायं छह बजे दिल्ली में होनी तय हुई है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष (Mukesh Aghnihotri) मुकेश अग्निहोत्री,पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल शामिल हैं।

ऐसा माना जा रहा है की बैठक के बाद हिमाचल कांग्रेस के संगठन में बदलाव हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इस उठापटक के बीच पार्टी नेता विप्लव ठाकुर भी दिल्ली पहुंची हुई हैं। याद रहे कि ये वाली बैठक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हाल ही में हिमाचल के 25 नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद बुलाई गई है। इसलिए ये बैठक निष्कर्ष की तरफ जाती दिख रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को एडजेस्ट करने के लिए आज की बैठक से कोई निर्णय निकल कर आएगा।