- Three crore rupees have been released to Municipal Corporation Solan for cleanliness, water system and development: Suresh Bhardwaj

— नगर निगम सोलन को स्वछता , जल व्यवस्था और विकास के लिए मुख्यमंत्री जारी कर चुके तीन करोड़ रूपये : सुरेश भारद्वाज

सोलन नगर निगम में  शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज कुछ देर के लिए रुके | नगर निगम पहुंचने पर अध्यक्ष दवेंद्र ठाकुर और उपाध्यक्ष मीरा आनंद ने उनका स्वागत किया | इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे | नगर निगम के प्रारूप को लेकर विस्तृत चर्चा की गई | मंत्री  सुरेश भारद्वाज ने कमिश्नर और अन्य उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि शहर वासियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो |  इस मौके सुरेश भारद्वाज ने बताया  कि अब हिमाचल में चार नगर निगम है | जिनके  चहुँ मुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा अथाह प्रयास किए जा रहे है | नगर निगमों में विकास के लिए धन की कोई कमी न आए इसके लिए पहले से ही धन की व्यस्था भी की जा रही है |

शहरी विकास मंत्री सुरेश  भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में बनी तीन नगर निगमों  में  विशेष विकासात्मक गतिविधियों के लिए  मुख्यमंत्री एक करोड़ रूपये जारी कर चुके है | यह राशि इस लिए जारी की है ताकि जो पंचायते नगर निगम में शामिल हुई है उनका विकास प्राथमिकता के आधार पर हो सके | वहीँ  शहर में स्वच्छता और पानी की व्यवस्था को सुचारु करने के लिए दो करोड़ रूपये अलग से जारी किए गए है | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि नगर निगमों का चहुमुखी विकास हो और धन की कमी उसमे आड़े न आए | उन्होंने कहा कि गाँव की तर्ज पर मनरेगा की तरह शहर में भी  मुख्यमंत्री आजीविका गारंटी योजना  चली है जिसमे बेरोज़गार युवकों को रोज़गार उपलब्ध करवाया जाता है  अगर रोज़गार उपलब्ध नहीं होता तो उन्हें 75 रूपये भत्ता सरकार प्रतिदिन देती है |