अमेरिका के एक अस्पताल और हाईस्कूल में गोलीबारी की दो वारदातें हुईं। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में हुई गोलीबारी में जवाबी कार्रवाई के दौरान हमलावर भी घायल हो गया।

सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अब दो जगहों पर ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के डलास और कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटनाएं हुईं।
स्थानीय पुलिस ने बताया, डलास में शनिवार को एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में उसके दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदिग्ध बंदूकधारी घायल हो गया। यह गोलीबारी मेथोडिस्ट हेल्थ सिस्टम अस्पताल के अंदर करीब 11 बजे हुई। अस्पताल के प्रवक्ता रेयान ओवेन्स ने यह जानकारी दी।