Tips given to employees in Kandaghat to reduce the loss of disaster : Aman Thakur

आपदा के नुकसान को कम करने के लिए कंडाघाट में कर्मचारियों को दिए गए टिप्स : अमन ठाकुर

कंडाघाट में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।  मॉक ड्रिल में   उपमंडल दंडाधिकारी विकास सूद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वहीँ  इस मौके पर  सत्यव्रत शर्मा नायब तहसीलदार, कमांडेंट होम गार्ड ,पुलिस विभाग एवं  एरिफ कंपनी के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आपदा से निपटने के आवश्यक टिप्स दिए गए।  आपदा से निपटने के गुर  होमगार्ड के जवानों और फोरलने निर्माण में जुटी एरिफ़ कम्पनी  के कर्मचारियों  द्वारा सिखाए गए।  गौर तलब है कि इस मॉक ड्रिल में उन औजारों का उपयोग किया गया जो कार्यालयों में मौजूद थे। 
  तहसीलदार कंडाघाट   अमन कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।  जिसमे आपदा के समय जानमाल के नुकसान को किस तरह कम किया जा सकता है। इस बारे में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।  जिसमे होमगार्ड और  एरिफ़ कम्पनी के अधिकारियों द्वारा विभागीय कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई गई।  कार्यलयों में मौजूद औजारों को किस तरह से उपयोग में लाया जा सकता है।  इस बारे में भी विस्तार से बताया गया।  उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने बेहद उत्साह के साथ जानकारियां हासिल की।