समुद्र के 3 किमी नीचे आज भी मौजूद है टाइटैनिक, अब तक के सबसे साफ वीडियो में दिखी कमाल की झलक

Titanic Ship Under Water Video: टाइटैनिक जहाज को डूबे 110 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी इस जहाज पर रिसर्च होती रहती है। ओशनगेट ने अब इसका एक नया वीडियो जारी किया है जो 8K क्वालिटी में है। ये टाइटैनिक जहाज का अब तक का सबसे साफ वीडियो है।

वॉशिंगटन: साल 1912 के अप्रैल में टाइटैनिक अटलांटिक महासागर में डूब गया। अपने समय का सबसे शानदार जहाज, जिसकी खासियत ये थी कि वह डूब नहीं सकता अपनी पहली यात्रा पर ही समुद्र की गोद में समा गया। टाइटैनिक के डूबने के कई वर्षों के बाद भी समुद्र के नीचे अंधेरे में उसकी खोज होती रहती है। टाइटैनिक की अब तक की सबसे साफ तस्वीर सामने आई है। ये इतनी अच्छी है, जितनी आज से पहले कभी नहीं ली गई। दरअसल ये वीडियो 8K क्लाविटी का है। जो वर्तमान में मौजूद सबसे बेहतरीन स्क्रीन रिजॉल्यूशन है।

ये 4K क्वालिटी की टीवी से भी दोगुना साफ है। 110 साल पुराने इस जहाज के मलबे की खोज में ये एक अभूतपूर्व स्तर का विस्तार है। टाइटैनिक का ये वीडियो ओशनगेट एक्सपेडिशन ने 2022 में मलबे की खोज के दौरान बनाया था। ये उत्तरी अटलांटिक में सतह से 3.8 किमी नीचे है। ओशनगेट सबमर्सिबल डाइव विशेषज्ञों, टाइटैनिक इतिहासकारों और अनुसंधान वैज्ञानिकों के दल के साथ टाइटैनिक की खोज का अभियान चलाया।
नए विडियो में रंग दिखा साफ
ओशनगेट एक्सपेडिशन्स के प्रेसिडेंट स्टॉकटन रश ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘8K फुटेज की शानदार डिटेल हमारी वैज्ञानिकों की टीम और समुद्री पुरातत्वविदों को इसके क्षय का सटीक रूप से चित्रण करने में मदद करेगा।’ उन्होंने आगे कहा कि इसके शानदार रंग देखने को मिले हैं। नए वीडियो में टाइटैनिक का अगला हिस्सा है जो 14-15 अप्रैल की मध्य रात्रि में हिमखंड से टक्कर के बाद सबसे पहले डूबा था।

वीडियो में दिखीं हरी लाइटें
इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आपको दो हरी लेजर लाइट दिखेंगे। दरअसल ये कैमरे से निकलने वाली लाइट है। इस लाइट के जरिए वीडियो से शोधकर्ता किसी भी चीज के सही आकार का अनुमान लगाते हैं। दो लाइटों के बीच की दूरी 10 सेंटीमीटर है। वीडियो में टाइटैन की विशालकाय एंकर चेन भी दिख रही है। टाइटैनिक अब कई मछलियों का घर है। ऐसे में वैज्ञानिक इनकी प्रजातियों को भी समझ सकते हैं।