जिला सोलन में, एसपी अभिषेक यादव का तबादला हो चुका है उनके स्थान पर अब, वीरेंद्र शर्मा ने सोलन के एसपी पद का, कार्यभार संभाला है। सोलन आने से पहले वीरेंद्र शर्मा ,स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला में बतौर एसपी ,अपनी सेवाएं दे रहे थे। गत दिवस उनका तबादला सोलन में हुआ था, और आज उन्होंने पदभार भी संभाल लिया है। पदभार संभालते ही ,एसपी सोलन ने अधिकारियों के साथ, बैठक की और सोलन के बारे में ,आवश्यक जानकारियां भी हासिल की। वहीं उन्होंने सभी अधिकारियों और उनकी टीमों को, अपनी विचारधारा से अवगत कराया। सभी ने उनका सोलन में, गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया।
अधिक जानकारी देते हुए एसपी वीरेंद्र शर्मा ने, अपनी प्राथमिकताएं मीडिया के साथ साझा की, और बताया वह सोलन शहर में, पहले से चल रही पुलिस की बेहतरीन व्यवस्था को ,और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन में ,यातायात व्यवस्था को और मजबूत करना और युवाओं को नशे से बचाना ,उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि ,कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस पर ,सबसे बड़ी जिम्मेवारी होती है ,उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ,जिला में अमन शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए, आम जनता के सहयोग की आवश्यकता है।वह सोलन की जनता से अपील करते है कि, कोई भी जानकारी अगर वह, सोलन पुलिस से साझा करेंगे तो, उस पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

