World's biggest party, all four have eaten : Dhaniram Shandil

किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए अब उन्हें मारना भी भाजपा सरकार ने किया आरम्भ : धनीराम शांडिल

भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से, किसान पहले ही परेशान था।  अब तो भाजपा सरकार के इशारे पर ,उन पर हमला कर ,उन्हें मारा जा रहा है। उन्हें डरा धमका क,र उनकी आवाज़ को कुचलने की ,कोशिश की जा रही है ,यह आरोप पूर्व मंत्री और विधायक ,कर्नल धनीराम शांडिल ने ,भाजपा पर लगाए।   जिसके चलते आज कांग्रेस द्वारा, सोलन के चिल्ड्रन पार्क में, रोष प्रदर्शन किया गया।  उन्होंने कहा कि, आज भारतीय नागरिक, भाजपा की जन विरोधी नीतियों से ,बेहद तंग है। सभी भाजपा सरकार से, छुटकारा चाहते है। जिसका  आभास , देश  के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,को भी लग  चुका है। 

वह किसान आंदोलन को ,उसके लिए जिम्मेवार मानने लगे हैं।  यही वजह है कि, वह अब किसी भी हालत में ,सत्ता हथियाना चाहते है। परिणाम स्वरूप , किसानों के आंदोलन को, समाप्त करने के लिए,  देश में इस तरह की घटनाओं को, अंजाम दिया जा रहा है।  लेकिन कांग्रेस अब यह ,बर्दाश्त करने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि, सोनिया गांधी के साथ भी ,अभद्र व्यवहार किया गया।  जिसका कांग्रेस ,मुहँ  तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। 

वहीँ जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि, देश का माहौल बिगड़ता जा रहा है। देश का नागरिक ,अपने आप को भारत में ,सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।  देश के प्रधानमंत्री की ,तानाशाही  इस माहौल  को, बनाने में स्पष्ट रूप से जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि, जो भी उनके खिलाफ बोलता है ,उसकी आवाज़ को दबा दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि ,अब किसानो को भाजपा सरकार ने ,मारना आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि ,कांग्रेस पूर्ण रूप से किसानों के साथ में हैं।  और किसी भी तरह से ,किसानों का शोषण, होने नहीं दिया जाएगा।  देश में तीनों कानूनों को, लागू नहीं होने देंगे।