आज नहाय-खाय से छठ पूजा प्रारंभ, जानें मुहूर्त और शुभ योग

छठ पूजा में पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं और पुरुष एक समय का भोजन करके अपने मन को शुद्ध करते हैं। इस बार 2 शुभ योग में नहाय-खाय  आरंभ होगा।

नहाय-खाय का मुहूर्त और शुभ योग

Chhath Puja 2022 Nahay Khaye ka Shubh Samay: छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व आज 28 अक्टूबर दिन शुक्रवार से प्रारंभ हो चुका है। आज छठ पूजा का प्रथम चरण है जो कि नहाय-खाय से प्रारंभ हो रहा है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है इसीलिए इसमें व्रती स्वयं को छठ पूजा के लिए मानसिक रूप से तैयार करते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय किया जाता है। आइए जानते हैं नहाय खाय के मुहूर्त और शुभ योग के बारे में।

छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय 2022 मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार , कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आज यानी 28 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 10: 33 मिनट से आरंभ हो रही है। इस तिथि का समापन कल 29 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 08:13 मिनट पर होगा।

नहाय खाय के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय 
सूर्योदय का समय: प्रातः  06:30 मिनट पर
सूर्यास्त  का समय: सायं 05:39 मिनट पर

इन 2 शुभ योग में होगा नहाय खाय 
आज 28 अक्तूबर, शुक्रवार को छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय बहुत ही शुभ योग में है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग है। रवि योग में सूर्य देव का प्रभाव सबसे ज्यादा माना जाता है। यह सूर्य देव की आराधना का व्रत है इस वजह से यह दोनों योग मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ शुभ फल भी प्रदान करेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रातः 06:30 से 10:42 मिनट तक
रवि योग: प्रातः 10:42 मिनट से अगले दिन 29 अक्तूबर, प्रातः 06: 31 तक