Today copies of law burned on Solan Mall Road: Jagdish Bhardwaj

आज सोलन मॉल रोड़ पर जलाई गई क़ानून की प्रतियां : जगदीश भारद्वाज

सोलन में ऑल इंडिया ट्रेड कांग्रेस द्वारा आज रोष रैली निकाली गई | यह रैली प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज की अध्यक्षता में निकाली गई | भारी संख्या में ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूँजी पतियों की सरकार बन कर रह गई है | आम जनता और मज़दूरों का शोषण करने के लिए नियम बनाए जा रहे है | आम जनता की आवाज़ को दबाने के लिए क़ानून बनाए जा रहे है | इस लिए उनके द्वारा आज यह प्रदर्शन किया जा रहा है | आज के दिन एटक द्वारा कानूनों की प्रतिलिपियों को जला कर रोष प्रकट किया गया |

एटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने इस मौके पर कहा कि भाजपा पूँजी पतियों की सरकार है उन्होंने कहा कि भाजपा ने मज़दूरों की आवाज़ को दबाने के लिए 44 कानूनों को खत्म कर दिया है जो मज़दूरों को न्याय दिलाने में मदद करते थे | केवल बड़े उद्योगपतियों को कैसे लाभ पहुंचाया जा सके इसके लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है यही वजह है कि किसान और मज़दूर आज दोनों सड़कों पर उतर कर इंसाफ मांग रहे है | उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा जो क़ानून उद्योगपतियों के हितों के लिए बनाए गए है उसका वह पूरजोर विरोध करते है और उन क़ानून की प्रतिलिपियों को आज जला कर रोष प्रकट कर रहे है |