रेणुकाजी में आज बरसेंगे तोहफे

हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शुक्रवार को सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के दौरे में आ रहे हैं। बीजेपी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। मौसम को देखते हुए वाटर पू्रफ टेंट लगाया गया है। विनय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिरला गांव के चोरी की धार हेलिपैड पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकतर तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री रेणुकाजी में परशुराम देवता है

रेणुका माता की पूजा-अर्चना करेंगे। वे यहां सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीरेणुकाजी मेला ग्राउंड में दोपहर करीब 10:30 बजे प्रगतिशील हिमाचल के 75 साल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 60 बसों का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 10000 लोगों के आने की उम्मीद है। श्रीरेणुका जी विधानसभा क्षेत्रों को इस दौरान कई विकास कार्यों की सौगातें मिलने की उम्मीद है। जिसमें। क्षेत्र के बीडीओ आफिस, कालेज के जमीन के प्रावधान, बस स्टैंड के मुद्दे पर क्षेत्र वासियों को सौगात मिलने की उमिंदे है क्योंकि ये सब मांगे काफी समय से लंबित पड़ी है।

आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा नेता भी यहां मुख्यमंत्री के दौर से लोगों को रिझाने और अपनी तरफ आकर्षित करने में लगे दिखाई देगे। इन दिनों प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में हिमाचल की स्थापना के 75 साल होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री व अन्य बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं।

इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर अपने कामकाज का लेखा-जोखा लोगों को दे रही है। साथ ही फिर से सत्ता में आने के लिए जनता से समर्थन मांग रही है। गुरुवार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रोग्राम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे बीजेपी के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक रूप सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामेश्वर शर्मा , मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, रविंद्र ठाकुर, अरुण गर्ग, अनिल ठाकुर सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।