उद्योग मंत्री ने बताया कि, कामगारों को दिए जाने वाली, विभिन्न सहायता राशि को बढाया गया है! कोरोना काल में 1 लाख 35 हज़ार, 360 कामगारों को बोर्ड द्वारा ,लाभ दिए गए है।ये जानकारी ,उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने, निदेशक मंडल की बैठक के बाद ,पत्रकार वार्ता में दी।
कामगारों के मानसिक रोगी बच्चों को,20 हज़ार वार्षिक दिया जा रहा है। कामगारों के होस्टल में ,रह रहे बच्चों को 15 से 20 हज़ार किया गया है। कामगारों के पढ़ाई कर रहे बच्चों को ,1 से आठवीं तक 8400 रुपए, 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को 12 हज़ार, स्नातक को, 36 हज़ार, स्नातकोतर को 60 हज़ार, व पीएचडी कर रहे विद्यार्थियों को, 1 लाख 20 हज़ार वार्षिक दिए जा रहे है। इसके अलावा कामगारों को मिलने वाले लाभ भी ,दिए गए व दिए जा रहे है।

